Bhopal News: बड़े भाई ने डंडे से पीटकर किया जख्मी

Share

Bhopal News: जमीन बेचने के बाद हिस्से में मिली रकम न देने को लेकर चल रहा विवाद

Bhopal Cop News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुश्तैनी संपत्ति बेचने के बाद रकम बंटवारे को लेकर चल रही कलह खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ सकती हैं।

रकम बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार घटना 26 अक्टूबर की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बैरागढ़ चीचली गांव में हुई। मारपीट में जख्मी नवाब खान (Nawab Khan) पिता हफीज खान उम्र 52 साल हैं। वे पांच भाई और तीन बहन हैं। वे किसानी का काम करते हैं। नवाब खान ने बताया कि परिवार ने सात साल पहले पुश्तैनी जमीन में से दो एकड़ जमीन बेची थी। पिता हफीज खान (Hafeez Khan) ने पॉवर ऑफ अटॉर्नी बड़े भाई रकीब खान (Raqeeb Khan) के नाम पर कर दी थी। इसलिए करीब तीन करोड़ रुपए में जमीन बेच दी गई थी। जिसमें नवाब खान के हिस्से में 44 लाख रुपए मिलना थे। उसमें से सिर्फ 23 लाख रुपए उसे मिले थे। बाकी 21 लाख रुपए की रकम के लिए वह भाई से मांग कर रहा था। उसी रकम को मांगने को लेकर भड़के भाई ने डंडा उठाकर बुरी तरह से उसे पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में गाली-गलौज, मारपीट धमकाने का प्रकरण 521/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Ratlam Triple Murder Case: दो आरोपी हिरासत में, पुलिस का इनकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!