Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: जांच अधिकारी बोले पंद्रह मिनट में मरने वाले का नाम बताता हूं फिर फोन ही नहीं उठाया

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। मिसरोद पुलिस ने घटना को लेकर प्राथमिक तथ्य स्पष्ट कर दिया है। वहीं टीटी नगर थाने के जांच अधिकारी को तो मरने वाले व्यक्ति का नाम भी नहीं पता था। उन्होंने पंद्रह मिनट का समय मांगा फिर फोन ही नहीं उठाया।

निर्माणाधीन भवन से गिरकर हुआ था हादसा

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार सलैया इलाके में निर्माणाधीन भवन से गिरकर 49 वर्षीय राजेश यादव (Rajesh Yadav) की मौत हो गई। वे जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना क्षेत्र में रहते थे। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 69/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना स्थल की रिपोर्ट बनाकर आगे जांच के बिंदु तय करेगी। इधर टीटी नगर (TT Nagar) इलाके में 32 वर्षीय अमन की मौत हो गई। वह प्रेस में काम करता था। उसकी मौत को लेकर स्थिति टीटी नगर पुलिस नहीं कर सकी है। मौत की सूचना जेपी अस्पताल (JP Hospital) से 26 अक्टूबर की सुबह पौने बारह बजे पता चली थी। मामले की जांच करने एएसआई दिग्विजय वैष्णव (ASI Digvijay Vaishnav) गए थे। उन्हें मृत युवक का नाम भी पता नहीं था। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 56/26 कायम होने की पुष्टि की है। हालांकि मौत होने की वजह को लेकर सस्पेंस बरकरार हैं।

यह भी पढ़ें:   Grih Pravesham Ceremony: पितृपक्ष में पौने दो लाख गरीबों का गृह प्रवेश कार्यक्रम

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

‘हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!