Bhopal News: डीजीपी के आईएएस पड़ोसी के बंगले में लगा चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

भोपाल। राजधानी में कानून व्यवस्था को उजागर करने वाली इस खबर से बड़ा ज्यादा सटीक उदाहरण ही नहीं हो सकता। घटना प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की सबसे प्रतिष्ठित कॉलोनी चार इमली (Bhopal News) में हुई है। यहां सरकार के मंत्रियों से लेकर नीति—निर्धारण करने वाले लगभग सारे रसूखदारों के सरकारी बंगले हैं। यहां पर खनिज संसाधन विभाग (Department of Mineral Resources) के प्रमुख सचिव का भी आवास हैं। उनके निवास में लगा चंदन का पेड़ चोरों ने काट दिया है।
होमगार्ड जवान ने पेड़ कटा हुआ देखा
जानकारी के अनुसार नंदन कानन पार्क (Nandan Kanan Park) के पास विवेक पोरवाल (Vivek Porwal) का सरकारी निवास हैं। वे फिलहाल विभाग की तरफ से योजना के क्रियान्वयन को लेकर सरकारी यात्रा में हैं। उनके आवास में तैनात होमगार्ड जवान ने पेड़ कटा हुआ देखा था। यह जानकारी बंगले में तैनात स्टाफ की मदद से पुलिस थाने में पहुंची थी। हबीबगंज (Habibganj) थाना ने किसी तरह का प्रकरण दर्ज होने से इंकार कर दिया है। लेकिन, थाना प्रभारी संजीव चौकसे (TI Sanjeev Chauksey) ने बताया कि घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिल गई है। पुलिस की टीम सीसीटीवी की मदद से चोरी करने वाले संदेहियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चंदन का पेड़ (Sandalwood Tree) तड़के चार बजे से पांच बजे के बीच काटा गया हैं। इस मामले में कुछ संदेहियों को भी चिन्हित किया गया है। आईएएस अधिकारी पोरवाल के सरकारी निवास के ही नजदीक डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) का भी सरकारी आवास हैं। इस कारण चंदन का पेड़ कटने की घटना को लेकर ब्यूरोक्रेसी में काफी चर्चा हैं।
चार इमली में चोरी पहली बार नहीं
राजधानी के काफी संवेदनशील चार इमली (Chaar Imli) में चोरी होने का यह पहला मामला नहीं है। इस घटना से चार दिन पहले भी महिलाओं के सीसीटीवी फुटेज आए थे। वे बंगलों के बाहर से चोरी करते हुए दिखाई दे रही थी। तीन महीना पूर्व भी चार इमली में ही रहने वाले प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय विश्नोई (Ajay Vishnoi) के मकान में चोरी की वारदात हुई थी। उनके आवास के सामने भी प्रदेश के डीजी रैंक के अधिकारी अजय शर्मा (Ajay Sharma) का सरकारी आवास है। वहीं डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर (Alka Singh Wamankar) के भी सरकारी निवास से लाखों रुपए का माल चोरी जाने की घटना सुर्खियों में आई थी। इसी चार इमली में आईजी इंटेलीजेंस डॉक्टर आशीष (IG Dr Ashish) से झपटमारों ने दो मोबाइल (Mobile) छीन लिए थे। यह सारी घटनाएं एक साल के भीतर में अंजाम दी गई है। इसके बावजूद चार इमली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तरफ से कोई ठोस योजना नहीं हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।