Bhopal News: पानी की टंकी में डूबने से पांच साल की बच्ची की मौत

Share

Bhopal News: खेत में चौकीदारी करने वाला परिवार की सबसे छोटी बेटी थी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—टीसीआई

भोपाल। पानी की टंकी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खेत में मवेशियों के लिए बनाई थी पानी की टंकी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार घटना 17 अक्टूबर की शाम हुई थी। जानकारी भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) अस्पताल से मिली थी। पुलिस को पता चला कि मौत पांच वर्षीय हर्षिका (Harshika) की हुई है। वह तीन अन्य भाई-बहनों के साथ आशीष पाटीदार (Ashish Patidar) के खेत में परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता रामकिशन आदिवासी (Ramkishan Adiwasi) अन्य बच्चों और पत्नी के साथ घर पर ही थे। वह अकेले ही खेत में बनी पानी की टंकी में चली गई थी। जिसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं थी। काफी देर तक जब वह नहीं मिली तो परिवार ने तलाश शुरु की। जिस टंकी में बालिका की डूबने से मौत हुई उसमें मवेशियों को पानी पीने के लिए बनाया गया था। मिसरोद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर भौतिक तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिजली चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी समेत तीन को दबोचा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!