Bhopal News: सस्पेंड इंसपेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चल रहा था प्रदर्शन, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

भोपाल। गोंडवाना छात्र संगठन (GASU) के प्रदर्शन करने के दौरान एक छात्रा ने भोपाल पुलिस के हवलदार को तमाचा मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया (Bhopal News) में जमकर वायरल हो गया। प्रदर्शनकारी छात्र संगठन निलंबित निरीक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
अभद्र टिप्पणी करने को लेकर किया था सस्पेंड
जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर को गोंडवाना छात्र संगठन (जीएसयू) की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। यह सभी लोग मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे। ऐसा करते वक्त कुछ युवाओं को हिरासत में लिया गया। उन्हीं में से एक युवक को जोहार शब्द पर अभद्र टिप्पणी करते हुए सस्पेंड निरीक्षक रतन सिंह परिहार (Ratan Singh Parihar) ने गाली-गलौज कर दी थी। वायरल वीडियो देखने के बाद जोन-2 पुलिस उपायुक्त विकास सहवाल (DCP Vikas Sehwal) ने निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। घटना के खिलाफ नाराज छात्र संगठन 15 अक्टूबर को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन भी सौंपा था। छात्र संगठन की मांग थी कि निरीक्षक को सस्पेंड नहीं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी मांग को लेकर छात्र संगठन ने तुलसी नगर (Tulsi Nagar) स्थित अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन रखा था। छात्रों का समूह घेराव करते हुए नारेबाजी कर रहा था। इसी दौरान 18 अक्टूबर शाम एक छात्रा ने किनारे में खड़े होकर प्रदर्शन देख रहे हवलदार के नजदीक आकर बाएं गाल पर तमाचा मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम में वीडियो (Video) भी बना जो कुछ देर बाद जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
छोटे कर्मचारी का मामला अफसरों ने चुप्पी साधी
हवलदार के साथ मारपीट मामले में हाथ उठाने वाली युवती ने कोई गलत नहीं करने की बात बोली। यह बात वीडियो में रिकॉर्ड हो रही थी उसे भी हाथ मारकर हटा दिया गया। इधर, एसीपी अंकिता खातरकर (ACP Ankita Khatarkar) ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हुए तनाव की स्थिति को देखते हुए युवक-युवतियों को प्रतिबंद्ध आदेश दिया जा रहा है। प्रकरण दर्ज करने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से अभिमत लिया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।