Bhopal Cyber Fraud: महिला ने कर्मचारी बनकर कारोबारी को जाल में फंसाकर एपीके फाइल डाउनलोड कराया

भोपाल। बैंक की तरफ से क्रय करने की क्षमता बढ़ाने का झांसा देकर एक कारोबारी से पैसा ऐंठ लिया गया। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber fraud) ने की थी। इसके बाद अब केस डायरी भोपाल शहर के मंगलवारा थाने को भेजी गई। पुलिस ने उन खातों में लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें पैसा पहुंचा था।
बैंक का कर्मचारी बनकर किया फोन
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित के खाते से एपीके फाइल भेजकर 50 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। जालसाजी के शिकार 41 वर्षीय इम्तियाद अंसारी (Imtyad Ansari) बने। वे इतवारा (Itwara) रोड में रहते हैं और उनकी छावनी रोड पर स्थित अंसारी मार्केट (Ansari Market) में चौखट निर्माण और विक्रय से संबंधित कारोबार है। आरोपी महिला थी जिसने 13 सितंबर को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बनकर फोन किया। महिला ने बताया कि वह कुछ लिंक भेज रही है। जिसमें जानकारी देने के बाद इम्तियाद अंसारी के बैंक की वित्तीय लेन-देन क्षमता बढ़ जाएगी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने जिन खातों में पैसा पहुंच उसके मालिकों का पता लगाकर उन्हें बुलाया गया है। मंगलवारा थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 158/26 दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बैंक की तरफ से सहयोग लिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।