Bhopal News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा समेत तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को किसी भी घटना में नहीं मिला किसी तरह का सुसाइड नोट

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान तीन व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और भोपाल देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस को तीनों घटनाओं में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण कोई ठोस वजह पुलिस को अभी पता नहीं चल सकी है।

डिप्रेशन का चल रहा था ईलाज

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार मुरली नगर (Murli Nagar) निवासी 23 वर्षीय फैजल (Faizal) ने फांसी लगाई थी। उसके पिता कपड़े बेचने का काम करते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 17 अक्टूबर की दोपहर फैजल ने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फैजल कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। जिस कारण परिजनों ने उसका डॉक्टरों से उपचार भी कराया। निशातपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 76/26 कायम कर लिया है। इधर, बैरसिया (Berasia) थाना क्षेत्र के ग्राम डंगरोली में 27 वर्षीय इम्तियाज खान (Imtiyaz Khan) ने फांसी लगाई। पुलिस को उसके भी अवसाद में रहने की बातें पता चली है। इसी तरह शांतिकुंज कॉलोनी (Shantikunj) में रहने वाले 53 वर्षीय राजकुमार ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया था। पुलिस का कहना है कि तीनों घटनाओं में परिजन शोकाकुल होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। इसलिए आत्महत्या को लेकर कोई प्रारंभिक जानकारी भी अभी सामने नहीं आ सकी है। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग94-96/26 काय म कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: ठेकेदार को दो व्यक्तियों ने लूटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!