Bhopal News: सड़क हादसों में तीन व्यक्तियों की मौत

Share

Bhopal News: राजधानी के बैरसिया और कजलीखेड़ा इलाके में हुए थे हादसे,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में जख्मी तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह मामले भोपाल (Bhopal News) के देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया और भोपाल शहर के कजलीखेड़ा थाने में हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।

डंपर के पहियों की चपेट में आये थे

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार टिकनखेड़ी वार्ड नंबर-14 निवासी 25 वर्षीय रोहित कुशवाहा (Rohit Kushwah) मजदूरी करते थे। 18 अक्टूबर की सुबह वह काम से घर से निकले थे। जब वे भोजापुरा जोड़ के पास नरसिंहगढ़ रोड पर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार डंपर (Dumper) ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण वे डंपर के पहियों की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक डंपर को लावारिस छोड़कर भाग गया। उसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला भी बैरसिया में हुआ। यहां ग्राम भौसुंदा निवासी 42 वर्षीय जगन्नाथ गुर्जर (Jagannath Gurjar) सांदीपनि स्कूल (Sandipani School) में वाहन चलाने का काम करते थे। कुछ दिन पहले स्कूल बस (School bus) पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था। उसको थाने से छुड़ाने के बाद 10 अक्टूबर को जगन्नाथ गुर्जर स्कूल के कर्मचारियों के साथ बस को टोचन कर मरम्मत के लिए ले जा रहे थे। बर्री स्टेडियम के पास वह बस के साथ वह पैदल चल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक (Bike) सवार ने आकर उन्हें टक्कर मार दी थी। जगन्नाथ का तभी से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 17 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई। बैरसिया थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में सिर पर आई चोटों के कारण हुई थी मौत

मोपेड और मोटर साइकिल में हुई थी भिड़ंत

इधर, कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना क्षेत्र में होटल प्राइड (Hotel Pride) के सामने कट प्वाइंट पर मोपेड और मोटर साइकिल की टक्कर में घायल 28 वर्षीय जयराम अहिरवार (Jairam Ahirwar) की मौत हो गई। वे मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के सुल्तानगंज (Sultanjanj) में रहते थे। जयराम अहिरवार फिलहाल कोलार रोड (Kolar Road) क्षेत्र में किराये से रहकर मिस्त्री का काम करते थे। वह 17 अक्टूबर रात मोटर साइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। तभी कट प्वाइंट पर मोपेड सवार से उनकी मोटर साइकिल टकरा गई थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों की टक्कर से हादसा होना सामने आया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का अभी पता लगा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोबाइल खरीदने पैसा मांगा, नहीं देने पर पत्नी को पीटा
Don`t copy text!