Nepali Community News: बहादुर शब्द उपहास नहीं नेपाली के लिए गौरव है

Share

Nepali Community News: पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में भाषा, संस्कृति और रिश्तों के लिए जागरूक करेगा संगठन, मध्यप्रदेश के कई जिलों से आए पदाधिकारियों ने मंथन शिविर संपन्न

Nepali Community News
नव निर्वाचित नेपाली समाज भारत की महिला संयोजक शांता लुईटेल का स्वागत करते हुए पदधिकारी।

भोपाल। नेपाल छोटा देश जरुर है, लेकिन उसके नागरिकों के लिए बहादुर शब्द यूं ही नहीं बोला जाता। कई लोगों को यह शब्द उपहास प्रतीत होता है। हालांकि यह उसके लिए विश्व समुदाय में गौरव दिलाता है। ऐसे ही कई तकनीकी कमियों के कारण नेपाली समुदाय (Nepali Community News) में भाषा, संस्कृति, रिश्तों में पतन देखने मिल रहा है। यह बात मध्यप्रदेश के प्रवासी नागरिकों के संगठन नेपाली समाज भारत के चिंतन बैठक में उभरकर सामने आई। जिसके बाद एक साल के भीतर कई मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने और समाज के सामने आदर्श संगठन को प्रस्तुत करने का लक्ष्य तय किया गया।

युवाओं को नेपाली भाषा, संस्कृति और संस्कृति से जोड़ने का करेगी काम

बैठक में पहली बार निर्वाचित नेपाली समाज भारत (Nepali Samaj Bharat) की महिला संयोजक शांता लुईटेल (Shanta Luitel) ने अपने आगामी एक साल के भीतर तय किए गए लक्ष्य को साझा किया। बैठक में जबलपुर (Jabalpur)  समेत कई अन्य जिलों से भी पदाधिकारी आए थे। युवाओं को नेपाली भाषा, संस्कृति और संस्कृति से अवगत कराने पर सहमति बनी। जिसके लिए हर महीने रविवार को नेपाली समाज के बच्चों को पहाड़ी, तराई के अलावा आदिवासी अंचलों में विख्यात गीत-संगीत, नृत्य और परंपराओं को बताने और उसके पीछे वैज्ञानिक तथ्य बताने की बात रखी गई। जबलपुर (Jabalpur) से आए मोहन ठकुरी (Mohan Thakuri) ने कहा कि प्रदेश में नेपाली समाज काफी बिखरा हुआ है। उसे एकजुट करके उनके हित और कष्ट को दूर करने के लिए कार्य करने पर सहमति जताई गई। बैठक शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों की तरफ से अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए समितियां गठित करने पर विमर्श हुआ। यह समिति खेल-कूद के अलावा निर्धन नागरिकों के बच्चों की शिक्षा से लेकर उनके समाधान को लेकर काम करेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी नगेन्द्र ढकाल (Nagendra Dhakal), ऋषि लुईटेल (Rishi Luitel), मथुरा काफले (Mathura Kafle) समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कांस्टेबल ने सत्यम होटल में किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Nepali Community News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!