Bhopal News: दो व्यक्तियों ने लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, कुछ दिन बाद होनी थी सगाई

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। दोनों मामलों में भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण मौत की ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। यह घटनाएं गांधी नगर और छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हुई है।

शादी के लिए चल रही थी बातचीत

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार खुदकुशी की घटना फाइन अपार्टमेंट में हुई थी। शव की पहचान 45 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा (Bhupendra Sharma) के रुप में हुई है। उनकी पत्नी और दो बच्चों के वे रहते थे और अहाते के बाहर दुकान चलाते थे। 27 सितंबर की दोपहर परिजनों ने उन्हें घर में फंदे पर लटका देखा था। अभी मौत की वजह साफ नहीं हुई है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 74/26  कायम कर लिया है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर (Kalyan Nagar) में 25 वर्षीय रितिक पीटर (Ritik Peter) ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वह वाहन चलाने का काम करते थे। घटना 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रितिक पीटर की शादी की बातचीत चल रही थी। वह होने वाले रिश्ते को लेकर तैयार नहीं था। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 78/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   MP Health News: जूडा को संभाला तो अब वार्ड ब्यॉय की हड़ताल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!