Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत

Share

Bhopal News: बिस्तर पर बेसुध मिला, मुंह से निकल रहा था झाग, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह बिस्तर पर बेसुध मिला और मुंह से झाग निकल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा तय की जाएगी।

मुंह से निकल रहा था झाग

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार घटना सुरेंद्र मानिक कॉलोनी (Surendra Manik Colony) में हुई। यहां तुषार पी. रोबिन पिता पीडी रोबिन उम्र 36 साल रहते थे। वे एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में वह वृद्ध पिता के अलावा अपने जुड़वा भाई शिशिर पी.रॉबिन (Shishir P.Robin)और भाभी के साथ रहते थे। मां का निधन हो चुका है। तुषार पी.रॉबिन (Tushar P. Robin) ने 23 सितंबर की रात परिवार के साथ भोजन किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। अगली सुबह जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो जुड़वा भाई शिशिर उसे देखने पहुंचे। वे बिस्तर पर थे और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को अस्पताल से घटना की जानकारी मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। फिलहाल संदेहास्पद कोई चीज पलिस को नहीं मिली है। मामले की जांच एएसआई यशवंत सिंह चंदेल (ASI Yashwant Singh Chandel) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जहर के कारण या किसी अन्य वजह से मौत हुई यह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग 25/26 कायम कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corona News: पुलिस इंस्पेक्टर और कांग्रेस प्रवक्ता की कोरोना से मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!