Bhopal News: बांग्लादेश में रहने की अटकलें लगा रही पुलिस, आधार कार्ड में हिंदू महिला का नाम

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो युवतियों ने शादी का झांसा देकर ज्यादती करने का मामला दर्ज कराया है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा और मंगलवारा थाना क्षेत्र में हुई है। एक मामले की पीड़िता के मूल निवासी पर पुलिस को शक है। जिसके संबंध में पड़ताल की जा रही है।
महिला की सच्चाई का पता लगा रही पुलिस
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय हिंदू महिला के साथ आदिल ने शादी करने का झांसा देकर ज्यादती की है। यह घटना दो महीना पूर्व करोद (Karond) इलाके में हुई थी। आदिल की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता एक स्पा सेंटर (Spa Center) में काम करती है। वहां आते-जाते आदिल से पहचान हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 22 सितंबर की रात लगभग आठ बजे प्रकरण 920/26 दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के हिंदू होने पर संदेह हैं। उसके दिए गए आधार कार्ड को लेकर पुलिस संदेहास्पद मान रही है। उसे लगता है कि महिला हिंदू नहीं हैं। वह बांग्लादेशी मूल की नागरिक हैं। पुलिस आदिल की तलाश कर रही है। जिसके बाद ज्यादती के आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आएगी। इधर, मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस ने 22 सितंबर की रात लगभग नौ बजे ज्यादती का प्रकरण 148/26 दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 25 साल है जो कि निशातपुरा इलाके में रहती है। उसकी पहचान नसरुल्लागंज में रहने वाले आरोपी अरहम खान (Arham Khan) से पहचान हुई थी। दोनों परिवारों के बीच शादी करने की बात को लेकर सहमति भी बन गई थी। इसी दौरान युवक-युवती की मुलाकातें होती थी। ऐसा करते हुए आरोपी मार्च, 2026 में महिला को लेकर होटल मंजित (Hotel Manjeet) के कमरे में लेकर आया था। यहां उसके साथ उसने कई बार ज्यादती की। पुलिस को अभी आरोपी नहीं मिल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।