Bhopal News: डेढ़ हजार सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर मिला चोरों का सुराग

Share

Bhopal News: एसीपी के घर हुई चोरी का खुलासा, इंटरस्टेट गैंग के चार व्यक्तियों को दबोचकर 25 लाख रुपए का माल बरामद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में एसीपी ट्रेफिक (ACP Traffic) के निजी निवास में दस दिन पहले भेापाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड इलाके में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले के चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह अंतरराज्यीय है जिसके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए का माल बरामद हो चुका है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया गया है। यह कामयाबी पुलिस को तब मिली जब जांच कर रही टीम ने करीब डेढ़ हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

कार से बदमाशों ने की थी रैकी

जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपियों ने संदिग्ध कार (Car) को किसी भी टोल नाके से नहीं निकाला था। इसलिए उनकी लोकेशन को पता करने के लिए पुलिस ने दूसरी तकनीक का इस्तेमाल किया था। जांच दल में कोलार रोड (Kolar Road) थाने के अलावा क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की भी मदद ली गई थी। प्राथमिक जांच में पुलिस को एक कार एमपी-09-सीएम-0536 की जानकारी मिली थी। इसी कार से बदमाशों ने वारदात से पूर्व दानिश कुंज (Danish Kunj) स्थित बंगले की रैकी की थी। आरोपियों ने चोरी की वारदात 10-11 सितंबर की दरमियानी रात अंजाम दी थी। उस वक्त  एसीपी ट्रेफिक विजय दुबे (ACP Vijay Dubey) कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर थे। पत्नी महाकाल दर्शन करने परिवार के साथ गईं थी। अपनी ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी वसुधा दुबे (Vasudha Dubey) उज्जैन गई हुई थी। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद पर्सनल लोन की रकम 10 लाख रुपए के अलावा सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, सिक्के और मूर्तियां समेटकर बदमाश फरार हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। जिन्होंने कई अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नगर निगम कर्मचारी ने फांसी लगाई

कई राज्यों में चल रही तलाश

गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर हैं। उनके खिलाफ कई राज्यों और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दीपक गुर्जर, पवन आर्य, रोहित पाल और देवेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया है। रोहित पाल (Rohit Pal) मूलत: उज्जैन (Ujjain) जिले का रहने वाला है और उसके खिलाफ 15 प्रकरण दर्ज है। इसी तरह पवन आर्य (Pawan Arya) भिंड (Bhind) जिले में रहता है और उसके खिलाफ 39 प्रकरण सामने आए हैं। इंदौर (Indore) निवासी दीपक गुर्जर (Deepak Gurjar) के खिलाफ दो प्रकरणों का पता चला है। जबकि उसके रिश्तेदार देवेंद्र गुर्जर (Devendra Gurjar) के खिलाफ 15 प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस को पता चली है। कई मामलों में आरोपी फरार भी चल रहे हैं। पुलिस उन थानों को भी आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी भेज दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Crime: दिल्ली की तर्ज पर एमपी में राजनीति
Don`t copy text!