Bhopal Fraud News: जेवरात चमकाने के बहाने उसे लेकर चंपत हुए बदमाश

Share

Bhopal Fraud News: बंगलों से काम करके लौट रही वृद्धा से दिनदहाड़े हुई घटना

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। जेवरात चमकाने के बहाने दो जालसाज एक वृद्धा के वृद्धा से। घटना भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के गोविंदपुरा इलाके में दिनदहाड़े अंजाम दी गई। पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है।

कान में पहने टॉप्स को साफ करने का दिया झांसा

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार पेनम्ममाल पति स्वर्गीय पेरुमल उम्र 60 साल अन्ना नगर (Anna Nagar) बस्ती में रहती है। वह शक्ति नगर (Shakti Nagar) में स्थित बंगलों में जाकर काम करती हैं। 22 सितंबर की सुबह दस बजे पेनम्ममाल (Penammamal) काम करके घर लौट रही थी। तभी विश्वकर्मा नगर (Vishwakarma Nagar) के नजदीक उसे दो लड़के मिले। जिन्होंने उनके पहने हुए दो टॉप्स को गंदा होने का बोलकर उसकी सफाई करने का बोलकर उतार लिए। दोनों आरोपी उसे साफ कर रहे थे। इसी दौरान बातचीत करते हुए उसे उलझाए रखा। जिसके बाद वह वृद्धा की नजर इधर-उधर होते ही मौके से भाग गए। उन युवकों को अपने स्तर पर काफी तलाशने का वृद्धा ने प्रयास किया। जब वह नहीं मिले तो घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम बेटे को बताया। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 856/26 दर्ज करके घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदेहियों का पता लगाने का काम शुुरु कर दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केश बैक पाइंट रीडिम का झांसा देने वाला गिरोह पकड़ाया

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!