Rani Kamlapati GRP News: अमरकंटक एक्सप्रेस के वातानुकुलित कोच से ट्रॉली बैग गायब, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

भोपाल। राजधानी के एक पुलिस अधिकारी की पत्नी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग चोरी चला गया। वे अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही थीँ। रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) ने इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत सिर्फ डेढ़ लाख रुपए बताई है।
सीट के नीचे रखा था ट्रॉली बैग
रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस के अनुसार आरती तिवारी (Arti Tiwari) पति अभिषेक तिवारी उम्र 33 साल नेहरु नगर (Nehru Nagar) पुलिस लाइन में रहती हैं। वे बच्चों के साथ अनूपपुर (Anuppur) जिले से वापस राजधानी लौट रही थी। आरती तिवारी की सीट अमरकंटक एक्सप्रेस (Amarkantak Express) के ए-2 कोच में थी। उन्होंने बच्चों का हवाला देकर अपनी सीट भी बदली थी। उसी सीट के नीचे उन्होंने अपना ट्रॉली बैग (Trolly Bag) रख दिया था। वे जब रविवार सुबह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पहुंची तो सीट के नीचे रखा ट्रॉली बैग गायब था। जिसमें ढाई तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र, नकदी साढ़े तीन हजार रुपए, कपड़ों के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 20 सितंबर को चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संदिग्धों का पता लगाने अनूपपुर जिले से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।