Bhopal Murder News: बाइक पर सवार अपने परिचित को गोली मारकर उतार दिया था मौत के घाट, दूसरे संदेही युवक को पुलिस ने दी क्लीनचिट

भोपाल। बाइक पर सवार युवक के पीछे बैठकर गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal Murder News) शहर के निशातपुरा इलाके में हुई थी। उसे रायसेन जिले से अरेस्ट किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने विदिशा जिले से पिस्टल हत्या करने के इरादे से खरीदी थी। इधर, मामले में संदेही युवक को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाई
डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला (DCP Adarshkant Shukla) के अनुसार 20 सितंबर की सुबह तासी उर्फ इकलास (Tashi@Iqlas) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके भाई साहिल की तरफ से मर्ग 70/26 कायम किया गया था। परिवार हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी (Housing Board Colony) में स्थित लाल क्वार्टर में रहता है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल पर मिले साक्ष्य को देखते हुए हत्या का प्रकरण 911/26 दर्ज किया था। जिसमें फरार आरोपी अलीम उर्फ अल्लू (Alim@Allu) की तलाश की जा रही थी। उसे रायसेन (Raisen) जिले के सांची (Sanchi) थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल (Pistol) बरामद कर ली है। उसने पूछताछ में बताया है कि वह पिस्टल साहन और आसिफ से खरीदी है जो कि विदिशा (Vidisha) जिले के गंजबसौदा में रहते हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व मृतक तासी उर्फ इकलास का आरोपी के दोस्त ताहिर उर्फ अय्यू (Tahir@Ayyu) से विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी अलीम उर्फ अल्लू ने अपने दोस्त ताहिर की मदद की थी। इसी बात को लेकर मृतक तासी आरोपी से रंजिश रखने लगा था तथा आरोपी को धमकी देता था। एक पखवाड़े पहले भी मृतक एवं आरोपी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इसी रंजिश के चलते उसने तासी की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद आरोपी अपने रिश्तेदार आसिफ, निवासी गंज बासौदा, के माध्यम से देशी पिस्टल प्राप्त कर भोपाल आया तथा उक्त पिस्टल से तासी उर्फ इकलास को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी अलीम उर्फ अल्लू पिता आबिद उम्र 19 साल को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।