Bhopal Cyber Fraud: बीमा रकम दिलाने के नाम पर झांसा

Share

Bhopal Cyber Fraud: पांच व्यक्तियों के साथ पांच लाख, 47 हजार रुपए का सायबर फ्रॉड, चार थानों में दर्ज हुए जालसाजी के प्रकरण

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान पांच व्यक्तियों से सायबर धोखाधड़ी के मामलों में जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया गया है। इन मामलों में भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के रातीबड़, बागसेवनिया, कोलार रोड और छोला मंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे पहले प्रकरणों की प्राथमिक जांच सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें उन खातों को फ्रीज कराया गया है जिनमें जालसाजों ने रकम ट्रांसफर कराई थी।

इन तरीकों से जालसाजों ने किये खाली खातें

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने जालसाजी के दो प्रकरण दर्ज किए हैं। पहली शिकायत बलवीर सिंह राणा पिता अमीरचंद्र राणा ने दर्ज कराई है। वे नीलबड़ (Neelbarh) स्थित लेक व्यू कॉलोनी (Lake View Colony) में रहते हैं। उनके पास 3 जून को पश्चिम बंगला के पूर्वी मदनीपुर निवासी का बताकर एक व्यक्ति ने फोन किया था। जालसाज ने बलवीर सिंह राणा (Balveer Singh Rana) को बताया था कि वह एयरपोर्ट में नौकरी करता है। उसका अहमदाबाद से भोपाल ट्रांसफर हो गया है। उसने किराए का मकान लेने की बातचीत की थी। कुछ दिन बाद विभाग में क्लैम के नाम पर सौ रुपए का रेंट एग्रीमेंट व्हाट्स एप करने भेजा। उन्होंने ऐसा करके उसे भेज दिया। आरोपी ने किराए की रकम अग्रिम भेजने के नाम पर पहले एक रुपए भेजे। इसके बाद झांसा देकर उनके और पत्नी सुषमा राणा (Sushma Rana) के खाते से एक लाख, 37 हजार रुपए की रकम जमा करा ली। इसी तरह जालसाजी के दूसरे शिकार सैंथिल राजू पिता एनडी अप्पल राजू उम्र 57 साल बने। वे सूरज नगर (Suraj Nagar) में रहते हैं। उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Max Life Insurance) कंपनी में पॉलिसी है। जिसकी मैच्योरिटी पूरी होने और उसके भुगतान के नाम पर जालसाज ने तीन लाख, 15 हजार रुपए ऐंठ लिए। सैंथिल राजू (Senthil Raju) को यकीन दिलाने आरोपी ने 28 लाख रुपए की राशि मिलने का झांसा दिया था। यकीन दिलाने के लिए आरोपी ने बीमा कंपनी (Insurance Company) की तरफ सेे जारी चेक भी व्हाट्स एप पर भेजा था। आरोपी ने अगस्त, 2026 में संपर्क करके चेक की राशि के बदले में अग्रिम कर चुकाने पर उसे जारी करने का झांसा दिया गया था। रातीबड़ थाना पुलिस ने दोनों मामलों में जालसाजी का प्रकरण 457-458/26 दर्ज कर लिया है। इधर, बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने शंकर पासी (Shankar Pasi) पिता रामकिशन पासी उम्र 36 साल की शिकायत पर जालसाजी 727/26 का प्रकरण दर्ज किया। वे ओम नगर (Om Nagar) बस्ती में रहते हैं। वह 24 अगस्त को इंस्टाग्राम में रील देख रहे थे। तभी शंकर पासी ने एक फिल्म देखने लिंक को क्लिक किया तो उनका फोन हैक हो गया। जिसके बाद कुछ देर मोबाइल (Mobile) बंद हो गया। उनका फोन दस मिनट बाद चालू हुआ तो एचडीएफसी (HDFC) खाते में जमा रकम में से 26 हजार रुपए निकल गए। इसी तरह कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने अमिता दिवाकर पति कमलेश उम्र 38 साल की शिकायत पर प्रकरण 593/26 दर्ज किया। वे नयापुरा (Nayapura) में रहती हैं और 9 सितंबर को उनके खाते से 38800 रुपए निकल गए। इससे पहले जालसाजों ने अमिता दिवाकर (Amita Diwakar) को लोन (Loan) दिलाने का झांसा देकर पैसा ऐंठा था। छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस ने 30 वर्षीय नीतेश पंथी (Nitesh Panthi)  की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 872/26 दर्ज किया। वे कल्याण नगर (Kalyan Nagar) में रहते हैं और उनके खाते से 31 हजार रुपए अचानक कट गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: नाबालिग समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!