Bhopal News: रात भर पीटता रहा पति थककर सोया तो मायके भागी महिला

Share

Bhopal News: भाई के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विवाहिता, कुछ साल पहले भी दर्ज हुआ था मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू कलह का एक सनसनीखेज मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाने में पहुंचा है। पति रात भर पीटने के बाद सोया तो जान बचाकर पत्नी मायके भागी। वहां से भाई को लेकर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पति के खिलाफ पहले भी दर्ज करा चुकी है शिकायत

घटना गुफा मंदिर स्थित अवंतिका परिसर में हुई। पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसकी अप्रैल, 2019 में शादी हुई थी। शादी के बाद से पति टीवी देखने से लेकर बोलचाल को लेकर रोकता-टोकता था। कुछ साल पहले भी उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि पति ने माफी मांगा तो उसके साथ सुलह हो गई थी। आरोपी पति 16 सितंबर की रात को उसको पीटने लगा। वह मां से अलग करने और बच्चों को खाने का बोलकर पीट रहा था। वृद्ध ससुर हस्तक्षेप करने पहुंचे तो पति ने उन्हें भी डपटकर भगा दिया। इसके बाद कमरे में बंद करके बाल पकड़कर पीटता रहा। शरीर में उसके चोट देखकर पुलिस ने मेडिकल भी कराया है। कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: यूनिक कॉलेज के सामने टक्कर से महिला जख्मी
Don`t copy text!