Bhopal News: बेटे के कहने पर पहुंचा, जीजा-साले ने मिलकर किया हमला, अस्पताल में हालत गंभीर, मां की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

भोपाल। चाकू से एक व्यक्ति पर वार करके जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर कलह हो रही थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा इलाके की है। कलह को रोकने के लिए पड़ोस में रहने वाले जख्मी व्यक्ति से दंपति के बेटे ने हस्तक्षेप करने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके साले के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला को बचाना पड़ा भारी
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना पारदी डेरा (Pardi Dera) में हुई। थाने में शिकायत 40 वर्षीय महिला अरविंद बाई (Arvind Bai) ने दर्ज कराई। उसने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे मोहल्ले में रहने वाला जिद्दी (Jiddi) नाम का युवक पत्नी से विवाद कर मारपीट कर रहा था। यह देखकर उनका 24 वर्षीय बेटा धर्मवीर वहां पहुंचा और महिला को बचाने और दंपती के बीच समझौता कराने लगा। इसी दौरान जिद्दी और उसका साला कृष्णा पत्नी को छोड़कर धर्मवीर के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि दोनों ने धर्मवीर के गले, पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। निशातपुरा थाना पुलिस ने 16 सितंबर को मां की शिकायत पर केस 872/26 दर्ज कर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार जिद्दी की तलाश की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।