Bhopal News: अस्पताल खुलने के पहले उसमें चोरों ने लगा दी सेंध

Share

Bhopal News: ईसीजी मशीन, टीवी, कंप्यूटर समेत करीब लाखों रुपए का माल बटोरा, भारी मात्रा में तोड़फोड़ करके 40 लाख रुपए का नुकसान भी पहुंचाया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नव निर्मित अस्पताल में चोरों ने सेंध लगा दी। भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस ने फिलहाल चोरी का मामला दर्ज किया है। लेकिन, पुलिस को शक है कि यह व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल, अस्पताल में जितना माल चोरी नहीं गया है उससे तीन गुना ज्यादा माल को तोड़फोड़ करके नुकसान पहुंचाया गया है।

कीमती मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 80 फीट रोड पर सरस्वती मल्टी हॉस्पिटल (Saraswati Multi Hospital )  खोला जाना हैं। अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते उसका उदघाटना नहीं किया गया है। अस्पताल की संचालिका सोनम देवी (Sonam Devi) पति संतोष कुमार उम्र 42 साल हैं। वे विदिशा (Vidisha) रोड पर स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-1 में रहती हैं। अस्पताल 55 बिस्तर का बनाया गया है। जिसमें ईसीजी मशीन, ऑक्सीजन लाइन, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत लाखों रुपए का माल रखा था। सोनम देवी ने 13 सितंबर को अस्पताल पहुंचकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था और कई माल टूटा पड़ा था। इससे पहले आखिरी बार 31 अगस्त को संचालिका का बेटा अस्पताल देखने गया था। अस्पताल से ईसीजी मशीन, कॉपर की वॉयर, दो कंप्यूटर, डीव्हीआर, दो टीवी, प्रिंटर गायब थे। जबकि अस्पताल में लगे करीब 40 लाख रुपए की कीमती मशीनों में भी तोड़फोड़ मिली। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को निकालने का प्रयास कर रही है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी पीड़ित पति ने कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!