Bhopal Loot News: मेट्रो डिपो के पास ऑटो सवारों ने लूटा

Share

Bhopal Loot News: कार में की गई तोड़फोड़ के चलते टूटा शीशा लगने से आंख में चोट आई, घेराबंदी करके पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो के पास ऑटो सवार बदमाशों ने कार में बैठे व्यक्तियों का माल लूट लिया। इससे पहले आरोपियों ने कार में तोड़फोड़ भी की थी। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें टूटे हुए शीशे का कांच लगने से एक व्यक्ति भी जख्मी हो गया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लूटे गए मोबाईल की लोकेशन के जरिए बदमाश पकड़ाये

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11 सितंबर की रात लगभग बारह बजे हुई थी। कार (Car) में 30 वर्षीय वीरेंद्र सिंह राजपूत (Virendra Singh Rajput), उनके दोस्त बंटी अहिरवार (Bunty Ahirwar), रोहित अहिरवार (Rohit Ahirwar) भी सवार थे। बदमाश डंडे और हाथों में छुरी लेकर आए थे। बंटी अहिरवार के माथे पर चोट लगी थी। बदमाश पैसा मांग रहे थे। हमले की घटना से सभी पीड़ित अपनी जान बचाकर भाग गए। उस दौरान कार में मोबाइल (Mobile) छूट गए थे। जिन्हें उठाकर बदमाश भाग गए थे। सीसीटीव्ही फुटेज और लूटे गए मोबाईल की लोकेशन के जरिए पुलिस को आरोपियों की लोकेशन एमपी नगर (MP Nagar) स्थित अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में मिली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 28 वर्षीय शहबाज खान उर्फ सब्बू (Shahbaz Khan@Sabbu), 20 वर्षीय रेहान खान (Rehan Khan), 24 वर्षीय बादशाह उर्फ नजर (Badshah@Nazar), 18 वर्षीय अयान खान (Ayan Khan) और 18 वर्षीय मेहफूज खान (Mehfooz Khan) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अर्जुन नगर बस्ती में रहते हैं। उनसे लूटा गया मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: इलेक्शन कमीशन तैयार पर कमिश्नरेट के लिए चुनौती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!