Bhopal Gun Shot: तीन सप्ताह बाद पुलिस के हत्थे लगा गोलियां चलाने वाला आरोपी

Share

Bhopal Gun Shot: मुख्य आरोपी जीतू यादव की अभी भी तलाश बाकी, गोली कांड के कारण थाना प्रभारी समेत तीन कर्मचारियों ने भी गंवाई कुर्सी

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लगभग तीन सप्ताह पूर्व गोलियां चलाकर सनसनी फैलाने वाले बदमाश को भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर की कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पकड़ में नहीं आ सका है। गोली कांड को लेकर थाने की प्रभारी रहीं पल्लवी पांडे, एसआई महेश मांझी और एक कांस्टेबल को थाने से भी हटाया गया था।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार घटना 25-26 अगस्त की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। आरोपी जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव (Jeetu Yadav@Durgesh Yadav) और अजय बोर्डे उर्फ गनपत (Ajay Borde@Ganpat) थे। जीतू यादव के हाथ में पिस्टल (Pistol) थी। आरोपियों ने गोली चलाने के अलावा घर के बाहर खड़ी दो कार (Car) को भी पत्थर मारकर चकनाचूर कर दिया था। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी को बैरागढ चीचली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अजय बोडे उर्फ गनपत पिता सुनील बोडे उम्र 26 साल के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज है। उसको पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर तथ्य छुपाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने रायसेन (Raisen) जिले में दोनों आरोपियों को दबोच लिया था। पुलिस टीम को वे एक दिन पहले चकमा देकर फिर भाग गए थे। उसमें से अजय बोर्डे को दबोच लिया गया। हालांकि इन बातों को पुलिस अधिकारियों ने भ्रामक बताया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बर्तन की दुकान पर काम करने वाली युवती से बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!