Bhopal Cyber Fraud: वयोवृद्ध डॉक्टर से पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी

Share

Bhopal Cyber Fraud: बिजली काटने की धमकी देकर भेजी लिंक को दबाते ही खाता खाली, सदमे में आई पत्नी गिरकर जख्मी हुई, पांच व्यक्तियों के खाते से निकली आठ लाख, 60 हजार रुपए से ज्यादा की रकम

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में सायबर फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। एक बार फिर जालसाजों ने वयोवृद्ध डॉक्टरको निशाना बनाकर खाते से करीब पांच लाख रुपए निकाल लिए। यह सुनकर उनकी बेसुध पत्नी गिर गई और जख्मी हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के बागसेवनिया इलाके में हुई। पुलिस ने बीते चौबीस घंटों के दौरान इसी तरह में हुए सायबर फ्रॉड के पांच मामले दर्ज किए हैं। जिनकी शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसमें आठ लाख, 60 हजार 392 रुपए खातों से निकले हैं।

बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर किया खाता खाली

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार डॉक्टर केके गिडवानी पिता कृपालदास गिडवानी उम्र 72 साल विद्या नगर (Vidya Nagar) में रहते हैं। वे शहर के फेमस डॉक्टर रहे हैं। उनकी पत्नी मीना गिडवानी (Meena Gidwani) के मोबाइल (Mobile) पर व्हाट्स एप से कॉल आया। उसने बिजली कंपनी (Electricity Company) का कर्मचारी बताकर कंज्यूमर नंबर अपडेट करने के लिए बोला। ऐसा नहीं करने पर बिजली काटने की धमकी दी गई। डॉक्टर केके गिडवानी (Dr KK Gidwani) ने बताया कि उसमें 12 रुपए का भुगतान करना था। इसके बाद एक लिंक बिजली कंपनी की बताकर एप बताकर भेजा। जिसमें एचडीएफसी (HDFC) और एसबीआई (SBI) बैंक की सारी जानकारियां भरकर दे दी गई। ऐसा करते ही चार किस्त में चार लाख, 99 हजार 555 रुपए निकल गए। घटना के बाद पत्नी बेसुध हो गई थी। इसलिए तुरंत पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंच सका। बागसेवनिया थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 704/26 दर्ज कर लिया है। इधर, चूना भट्टी (Chuna Bhatti) पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 359/26 दर्ज किया है। शिकायत गोपाल सिंह पिता नारायण सिंह उम्र 64 साल ने दर्ज कराई। वे चूना भट्टी में राम मंदिर के पीछे रहते हैं। उनके खाते से एक लाख, 30 हजार रुपए निकल गए। गोपाल सिंह (Gopal Singh) ने पुलिस को बताया कि उनका इंडियन बैंक (Indian Bank) में खाता है। उन्हें भी बिजली कंपनी का कर्मचारी बनकर धोखा दिया गया था। इधर, कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस ने विवेक गंगेले पिता देवीशंकर गंगेले उम्र 67 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 283/26 दर्ज किया। वे स्वामी विवेकानंद परिसर (Swami Vivekanand Parisar) में रहते हैं। विवेक गंंगेले (Vivek Gangele) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने 8 सितंबर को त्र्यम्बेकेश्वर (Trimbakeshwar) में गजानंद सेवा ट्रस्ट (Gajanand Sewa Trust) में ठहरने के लिए तीन कमरों की बुकिंग करने गुगल क्रॉम में जाकर सर्च किया था। उसमें जालसाज का नंबर मिला है जिसने क्यूआर कोड में नौ हजार एक सौ रुपए जमा करने के नाम पर 70 हजार 226 रुपए ऐंठ लिए। ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस ने फालह खान (Falah Khan) पिता मुईन उद्दीन खान उम्र 26 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 396/26 दर्ज किया। वह बाग उमराव दूल्हा में रहती है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट में जॉब टास्क पूरा करने के नाम पर डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी। जिसके बाद 74659 रुपए निकल गए। इसी तरह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने शिवानी पंवार की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 542/26 दर्ज किया। उसके खाते से 85952 रुपए निकल गए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: फोटो ने कर दिया किशोरी को बदनाम

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!