Bhopal News: लक्ष्मीपति कॉलेज की महिला कर्मचारी का बैग छीना

Share

Bhopal News: तीजा का व्रत था इसलिए उस दिन थाने नहीं आई पीड़िता, एक दिन बाद दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन ​टीसीआई

भोपाल। लक्ष्मीपति कॉलेज की महिला से बैग छीन लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News)   शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात को बाइक सवार दो झपटमारों ने अंजाम दिया। घटना के एक दिन बाद मामला थाने में पहुंचा है। दरअसल, पीड़िता का उस दिन तीजा का व्रत था।

कंधे पर लटका बैग छीनकर भागे

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार साक्षी लोधी पति संजीव सिंह लोधी उम्र 28 साल के साथ यह घटना हुई है। वे शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहती हैं। झपटमारी की वारदात 14 सितंबर की रात लगभग पौने दस बजे हुई। साक्षी लोधी अपने मोपेड से रत्नागिरी की तरफ जा रही थी। वह जब गणेश गैलेक्सी (Ganesh Galaxy) में पहुंची तो बाइक (Bike) सवार दो झपटमार आए और बांए कंधे पर लटका बैग (Bag) छीनकर भाग गए। उसमें दो मोबाइल और नकदी रखी हुई थी। पुलिस ने 15 सितंबर की सुबह झपटमारी का प्रकरण 464/26 दर्ज करके जहां वारदात हुई है वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज
Don`t copy text!