Bhopal GRP News: दो ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल छीनकर भागे झपटमार

Share

Bhopal GRP News: चलती ट्रेन में भोपाल जंक्शन के बीच आऊटर पर हुई थी वारदातें

Bhopal GRP News
भोपाल जीआरपी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो ट्रेन में झपटमारी होने के मामले दर्ज हुए हैं। यह दोनों घटना भोपाल जंक्शन (Bhopal GRP News) के आऊटर में हुई है। वारदातों में झपटमार मोबाइल छीनकर भागे हैं।

कोच में पीछे से आकर छीना मोबाइल

भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाना पुलिस के अनुसार शाजापुर (Shajapur) जिले में रहने वाले 21 वर्षीय अरमान सिंह (Arman Singh) नर्मदा एक्सप्रेस (Narmada Express) में 14 सितंबर को सफर कर रहे थे। वे जनरल कोच में सवार थे। ट्रेन (Train) जब भोपाल जंक्शन (Bhopal Junction) पहुंचने वाली थी तभी कोच में एक व्यक्ति पीछे से आया और मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत साढ़े ग्यारह हजार रुपए बताई है। इसी तरह झपटमारी के दूसरी वारदात छिपरा एक्सप्रेस (Chipra Express) के जनरल कोच में 31 वर्षीय दिवेश दीक्षित (Divesh Dixit) के साथ हुई। वे राजगढ़ (Rajgarh) जिले के सारंगपुर (Sarangpur) में रहते हैं। वे 15 सितंबर को गंजबसौदा से संत हिरदाराम नगर (Sant Hirdaram Nagar) जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। संत हिरदाराम नगर स्टेशन आने से पहले उनका आठ हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीन लिया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइ

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: "दिग्विजय" बोले "शिवराज" कहेंगे तभी आवेदन लेंगे
Don`t copy text!