Bhopal News: पूनम होटल में बनाए थे शारीरिक संबंध, इसलिए हनुमानगंज थाने पहुंचा मामला

भोपाल। विडो महिला को शादी करने का झांसा देकर डेढ़ साल तक ज्यादती की गई। घटना की शुरुआत भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज स्थित होटल पूनम से शुरु हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शादी करने का देता रहा झांसा
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार एमपी नगर (MP Nagar) में रहने वाली पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसके पति का निधन हो गया है। पीड़िता गुजर-बसर के लिए एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। इसी दौरान पिछले साल उसकी पहचान टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में रहने वाले आरोपी हरीश रैकवार (Harish Raikwar) से हुई। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। इसके बाद मुलाकातें होने लगी। आरोपी ने प्यार का झांसा देते हुए शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह उसको घुमाने के बहाने घोड़ानक्कास स्थित होटल पूनम (Poonam Hotel) ले गया। यहां उसके साथ ज्यादती की वारदात की। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया है। जिस कारण पीड़िता थाने पहुंची। पुलिस ने बताया आरोपी अपने ठिकाने से गायब चल रहा है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।