Bhopal Cop News: कोतवाली टीआई समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड

Share

Bhopal Cop News: जुए के अड्डे की भनक नहीं होने पर हुई कार्रवाई, एसीपी ने मारा था छापा, दो दिन के भीतर दो टीआई समेत आधा दर्जन पर गिर चुकी है गाज

Bhopal Cop News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी के कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, दो दिन पहले एसीपी संतोष पटेल ने एक जुए के अड्डे (Bhopal Cop News) पर दबिश दी थी। इसकी भनक नहीं होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। इससे दो दिन पहले ऐसी ही कार्रवाई स्टेशन बजरिया टीआई शिल्पा कौरव समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ हुई थी।

जानकारी होने के बावजूद नहीं की थी कार्रवाई

एसीपी संतोष पटेल (ACP Santosh Patel) ने चौक बाजार में चल रहे जुए के अड्डे (Gambling Den) पर छापा मारा था। यहां से लगभग 23 व्यक्तियों से सवा दो लाख रुपए जब्त भी हुए थे। प्राथमिक जांच की गई तो पता चला कि इस अड्डे की भनक कोतवाली (Kotwali) थाने को थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। एसीपी ने डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता (DCP Ayush Gupta) के माध्यम से मुख्यालय पुलिस आयुक्त आदर्शकांत शुक्ला को प्रतिवेदन भेजा था। इसके आधार पर प्रभात गौड़ (TI Prabhat Gaud), बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर (ASI Rakesh Gurjar) और माइक्रो बीट प्रभारी हवलदार नरेंद्र तिवारी (HC Narendra Tiwari) को निलंबित करके पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। इससे पहले 14 सितंबर को स्टेशन बजरिया निरीक्षक शिल्पा कौरव (TI Shilpa Kaurav), बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सूर्यवंशी द्विवेदी (SI Suryavanshi Diwedi) और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक प्रेमशंकर चौरे (Constable Prem Shankar Chaure) को निलंबित किया गया था। स्टेशन बजरिया में रुसी खान (Rusi Khan) का जुए का अड्डा चल रहा था। कार्रवाई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की तरफ से की गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कुछ तो बात है नहीं तो फांसी क्यों लगाती

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!