Nepali Community News: गुम पिता को तलाशने चौदह सौ किलोमीटर दूर से आई बेटियां

Share

Nepali Community News: दो महीने पहले इटरसी रेलवे स्टेशन से पुणे जाते वक्त लापता हुए, नेपाली समाज से मांगी मदद तो दिया गया आसरा

Nepali Community News
अपने पिता को ढूंढने नेपाल से आई बेटियां।

भोपाल। सिस्टम जब काम न करें तो समाज आगे होता है। इसकी बानगी राजधानी भोपाल के नेपाली समाज (Nepali Community News) में देख सकते हैं। मामला इटारसी जंक्शन से दो महीना पूर्व लापता हुए एक व्यक्ति से जुड़ा है। वह नेपाल के झापा (Jhapa) जिले का रहने वाला है। वे नौकरी की तलाश में पुणे जाते वक्त गायब हो गए। जिन्हें तलाशने उनकी दो बेटियों ने बीड़ा उठाया है।

पशुपतिनाथ नेपाली समाज से मांगी मदद

सबसे बड़ी बेटी भूमिका कार्की (Bhumika Karki) है और सबसे छोटी बहन अनुजा के साथ वे इन दिनों राजधानी के पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर (Pashupatinath Nepali Samaj Mandir) के संरक्षण में लापता पिता तेज बहादुर कार्की (Tej Bahadur Karki) को तलाश रही है। पिता की यादों को सोचकर बेटियों की आंखे भर आती है। वे लगभग 40 दिनों से इटारसी (Itarsi) और भोपाल के बीच आना—जाना कर रही है। पिता तेज बहादुर कार्की रेलवे स्टेशन से इटारसी शहर में जाते दिखाई दिए थे। इटारसी जीआरपी (Itarsi GRP) ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है। लेकिन, पुलिस की तलाश सरगर्मी से नहीं होने के कारण दोनों बेटियों ने भोपाल में पशुपतिनाथ नेपाली समाज से मदद मांगी है। समाज के अध्यक्ष लोकमणि घिमिरे (Lokmani Ghimire) बेटियों को मदद पहुंचाने अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। वे भी दोनों मासूम बच्चियों की हालत को देखते हुए समाज के सक्रिय लोगों को एकजुट करके अपने स्तर पर पिता को तलाशने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: अस्पताल में नहीं मिले, घर पर ताला, अब मौत की सूचना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Nepali Community News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!