Bhopal Job Fraud: जेल में बंद शातिर ठग का एक और कारनामा उजागर

Share

Bhopal Job Fraud: लेबर डिपार्टमेंट में जॉब लगाने के नाम पर कई व्यक्तियों से ऐंठ चुका है मोटी रकम, अब तक आधा दर्जन मामले सामने आए

Bhopal Job Fraud
सांकेतिक चित्र

भोपाल। लेबर डिपार्टमेंट में अपनी पहुंच का झांसा देकर बेरोजगारों को ठगने वाले शातिर ठग अखिलेश नापित का एक ओर कारनामा उजागर हुआ है। भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर के अवधपुरी थाने में भी ठगी का एक मामला आया है।  उसे अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने एक महीना पूर्व जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल भोपाल केंद्रीय जेल में मौजूद हैं। उसके झांसे में आकर छह लाख रुपए गंवाने वाले एक अन्य व्यक्ति के मामले में अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

सीआईडी का कर्मचारी बनकर युवाओं को दिया धोखा

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सीआईडी का कर्मचारी बनकर युवाओं को नौकरी (Job) दिलाने का झांसा भी दे चुका है। उसके खिलाफ पहली शिकायत 23 वर्षीय कीर्ति साहू (Kirti Sahu) ने दर्ज कराई थी। वह पुरुषोत्तम नगर (Purshottam Nagar) में रहती हैं और एलएनसीटी कॉलेज (LNCT College) से इंजीनियरिंग कर रही है। उनके ही साथ कॉलेज में सहपाठी जया शाक्या (Jaya Shakya) थीं। सहेली की नौकरी लगाने के नाम पर अखिलेश नापित (Akhilesh Napit) से पहचान हुई थी। इस कारण कीर्ति साहू ने भी उससे पुलिस विभाग (Police Department) में बाबू की नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख, 16 हजार रुपए मांगे थे। पुलिस ने सौम्या एवर ग्रीन मानसरोवर डेंटल कॉलेज (Mansarovar Dental College) के पास रहने वाले अखिलेश नापित पिता बलराम नापित को गिरफ्तार कर लिया था। वह इससे पहले 2017 में जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाने में गिरफ्तार हो चुका है। उस वक्त लेबर डिर्पाटमेंट में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा ऐंठा गया था। अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने अखिलेश नापित के अलावा मनोज शाक्या (Manoj Shakya) को भी आरोपी बनाया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Accident: सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत

जांच के बाद केस डायरी अवधपुरी को भेजी

अखिलेश नापित की जांच करने के दौरान अशोका गार्डन पुलिस से रचना विहार (Rachna Vihar) निवासी 27 वर्षीय संतोष यादव (Santosh Yadav) ने भी शिकायत दर्ज कराई। उससे आरोपी ने कई किस्त में मई, 2025 में छह लाख रुपए ले लिए थे। रकम लेने के बाद आरोपी ने लेबर डिपार्टमेंट (Labor Department) में जॉब लगाने का फर्जी Appointment Letter भी जारी कर दिया था। उसे क्लर्क की नौकरी करने के लिए जून, 2025 की तारीख दी थी। जब वह जाने लगा तो पदस्थापना दिलाने वाले अधिकारी के अवकाश पर होने का झांसा दिया गया। इसके बाद से वह अपनी फंसी रकम निकालने के लिए चक्कर काट रहा था। इसी दौरान अशोका गार्डन पुलिस ने उसे जालसाजी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। अब अवधपुरी थाना पुलिस ने भी प्रकरण 383/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बुरी नीयत से स्पर्श किया तो दोस्ती तोड़ी
Don`t copy text!