Bhopal News: अस्पताल के गेट पर मोपेड सवार ने टक्कर मारी

Share

Bhopal News: भाजपा विधायक के घर रहने वाले चिरायु मेडिकल के स्टूडेंट ने दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चिरायु अस्पताल के गेट के सामने मोपेड सवार ने एक युवक को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इस मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भाजपा विधायक के निवास पर रहने वाले चिरायु मेडिकल कॉलेज (Chirayu Medical College) के छात्र की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

नाक से खून निकलने पर कराया भर्ती

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में अर्पित यादव (Arpit Yadav) जख्मी है। वह ओला टैक्सी से उतरकर चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) जा रहा था। उनके साथ अक्षत यादव (Akshat Yadav) पिता देवेंद्र यादव उम्र 20 साल भी थे। दोनों सगे भाई जो कि मूलत: छतरपुर (Chatarpur) जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों सगे भाई भाजपा विधायक ललिता यादव (BJP MLA Lalita Yadav)  के 74 बंगला स्थित सरकारी निवास में रहते हैं। अक्षत यादव चिरायु मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। जख्मी अर्पित यादव को पहले चिरायु फिर वहां से बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में भर्ती कराया गया है। उन्हें पैर के अलावा नाक से खून निकलने पर भर्ती कराया गया है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में 06 सितंबर को दुर्घटना का प्रकरण 336/26 दर्ज कर लिया है। हादसा 3 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे हुआ था। पुलिस का कहना है कि अभी टक्कर मारने वाली मोपेड का पता नहीं चला है। जिसकी जानकारी जुटाने के लिए चिरायु अस्पताल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटों ने वृद्ध पिता को संपत्ति के लालच में पीटा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!