Bhopal News: सवा चार लाख रुपए की चोरी मामले में संदिग्धों को दबोचा

Share

Bhopal News: घर की रिश्तेदार और नाबालिग से माल बरामद, शादी के लिए घर पर रखी थी नकदी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तीन दिन पहले हुई लगभग साढ़े चार लाख रुपए की चोरी का भोपाल (Bhopal News) शहर की निशातपुरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने शादी के लिए रखी रकम चार लाख रुपए के अलावा सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे।

साले की बेटी की शादी के लिए रखे थे चार लाख रुपए

निशातपुरा (Nishapura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों से सोने का हार और तीन लाख 79 हजार 500 रुपए नगद बरामद कर लिए हैं। घटना एकता बिलाल कॉलोनी (Ekta Bilal Colony) में हुई थी। जिसकी शिकायत थाने में 3 सितंबर को आवेश खान (Avesh Khan) ने दर्ज कराई थी। उनके घर की अलमारी के लॉकर में साले की बेटी की शादी के लिए रखे चार लाख रुपए के अलावा सोने का हार गायब था। घटना के वक्त वे पत्नी और मकान में ही रहने वाले किराएदार के साथ बैंक गए थे। जांच में सामने आया कि घर की मेन गेट की डुप्लीकेट चाबी बनाकर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से नगदी और जेवर चोरी किए गए थे। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। इसके बाद अरसी (Arsi) पुत्री शेख गफ्फार उम्र 20 साल को गिरफ्तार किया। वह आवेश खान की रिश्तेदार है जो कि एकता बिलाल कॉलोनी में रहती है। उसके साथ एक अन्य नाबालिग भी घटना में शामिल थी। दोनों मोबाइल (Mobile) बंद करके फरार चल रही थी।

यह भी पढ़ें:   Fake Admission Racket: मेडिकल सीट दिलाने वाले इंटरस्टेट गैंग का खुलासा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!