Bhopal ATM Fraud: पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मेें मदद के बहाने जालसाजी

Share

Bhopal ATM Fraud: कार्ड बदलकर दूसरे व्यक्ति का एटीएम जालसाजों ने थमाया

Bhopal ATM Fraud
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में मदद के बहाने दो जालसाजों ने कार्ड बदल लिया। इसके बाद उस कार्ड के पिन को डालकर नकदी निकाल ली। मामले में भोपाल सायबर क्राइम ने जांच करने के बाद केस डायरी भोपाल (Bhopal ATM Fraud) शहर के शाहपुरा थाने को भेजी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरु कर दी है।

एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करते समय बदला एटीएम

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय राजेश परमार (Rajesh Parmar) ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) में रहते हैं। एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने पिछले दिनों एटीएम (ATM) कार्ड जारी कराया था। दरअसल, उन्होंने अपनी पैतृक जमीन बेची थी। जिसका पैसा निकालने के लिए उन्होंने एटीएम पहली बार लिया था। उन्हें उसे चलाना नहीं आता था। वे गुलमोहर (Gulmohar) स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम पर पहुंचे। वे अपना एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करा रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्तियों ने उनको मदद पहुंचाई थी। कार्ड निकालने के बाद जालसाजों ने बोला कि उसे अगले दिन इस्तेमाल वे कर सकते हैं। वह घर पहुंचे तो उन्हें मोबाइल (Mobile) पर कई किस्त में 87 हजार रुपए निकलने के संदेश आने लगे। जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 599/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं। जिनकी मदद से वे आरोपियों का पता लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बच्चों को डरा रहे पान वाले ने चाय दुकान के ग्राहक से की मारपीट

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal ATM Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!