Bhopal Loot News: दो किलो वजनी चांदी के जेवरात और नकदी बटोरकर भागे, घटना में शामिल संदेहियों का पुलिस को सुराग मिला

भोपाल। घर में घुसकर वयोवृद्ध महिला को लूट लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) देहात क्षेत्र के गुनगा इलाके में हुई है। आरोपी दो नकाबपोश युवक है जिन्होंने वृद्धा को घर में बंधक बनाया था। बदमाश दो किलो वजनी चांदी के जेवरात के अलावा नकदी 30 हजार रुपए ले गए हैं। पुलिस को इस मामले में संदेहियों का सुराग मिला है।
धारदार हथियार दिखाकर बनाया बंधक
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात 16 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे हुई थी। उस समय महिला के परिजन नवरात्रि की पूजा के लिए बाहर गए थे। घटना ग्राम जूनापानी में हुई। पीड़ित 75 वर्षीय कला बाई (Kala Bai) है। वह घर में अकेली थीं। खुला दरवाजा पाकर भीतर घुसे बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर वृद्ध महिला को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग कमरों में ले जाकर अलमारी में रखे जेवरात और नकदी के बारे में पूछताछ की। डर के कारण महिला ने सामान रखने की सारी जगह बता दी थी। आरोपी अलमारी से चांदी के जेवर और नकदी समेटकर भाग निकले। वारदात के दौरान उन्होंने महिला के साथ मारपीट नहीं की। आरोपी पैदल घर तक पहुंचे थे। गुनगा थाना पुलिस ने लूट का मामला 298/26 दर्ज कर संदेहियों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगाई हैं। फिलहाल आरोपियों के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।