Bhopal Cyber Fraud: दुबई से डायमंड रिंग और 14 लाख रुपए नकद भेजने का दिया झांसा

भोपाल। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती एक युवती को महंगी पड़ गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। इससे पहले सायबर क्राइम ने जांच की थी। पुलिस ने उन खातों को फ्रीज करा दिया है जिसमें रकम पहुंची थी।
पार्सल में डायमंड रिंग भेजने का दिया झांसा
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती की पहचान लगभग एक पखवाड़े पहले इंस्टाग्राम में हुई थी। उसने दुबई का कारोबारी बताकर पहले बहुत दिनों तक इंस्टाग्राम (Instagram) में बातचीत करता रहा। पीड़ित 32 वर्षीय रिंकी रजक (Rinky Rajak) हैं। वह सनखेड़ी में रहती है। आरोपी ने बातचीत करते हुए दुबई से चौदह लाख रुपए नकद भेजने का झांसा दिया। उसने उपहार में एक डायमंड रिंग (Diamond Ring) भी पार्सल में भेजने का झांसा दिया। अगले दिन उससे कस्टम टैक्स समेत अन्य कर का भुगतान करने का झांसा देकर पीड़िता से करीब सवा एक लाख रुपए कई किस्त में ऐंठ लिए थे। मोटी रकम मिलने के बाद इंस्टाग्राम के दोस्त ने भी उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसको ठगी का अहसास हुआ और पुलिस से मदद मांगी। कोलार रोड थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण 698/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।