Bhopal Gun Shot: घटना स्थल पर पुलिस को नहीं मिला सबूत,बयानों पर टिकी हुई है पूरी जांच

भोपाल। घर के बाहर टहलते वक्त महिला के पैर में लगी गोली की कहानी पुलिस के लिए पहेली बन गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर की टीला जमालपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस की तरफ से परिजन और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पैर में धंसी मिली गोली
टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार गोली 43 वर्षीय सायरा खान (Sayra Khan) को लगी है। वह मार्केटिंग का काम करती हैं। घटना कबीटपुरा (Kabeetpura) टॉवर के पास घर के नजदीक हुई थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला का 15 साल पहले पति से तलाक हो चुका है। 18 अक्टूबर की शाम लगभग सात बजे वह हैदर अपार्टमेंट (Haider Appartment) के पीछे वाली गली में अपने घर के बाहर टहलने निकली थीं। कुछ देर बाद घर पहुंचने पर उनके पैर में दर्द महसूस हुआ। जब उन्होंने देखा तो पैर से खून निकल रहा था। इसके बाद परिजन चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) लेकर पहुंचे थे। पैर से गोली धंसी हुई थी जिसे ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया है। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण 268/26 दर्ज कर लिया है। किया। शुरुआती पूछताछ में महिला ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। उन्होंने किसी से विवाद या रंजिश होने की बात से भी इनकार किया है। पुलिस को आशंका है कि चली हुई गोली लायसेंसी बंदूक (Gun) की हो सकती है। इसलिए घटना स्थल के आसपास शस्त्र लायसेंस रखने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।