Bhopal News: दो साल के भीतर में कई प्रयासों के बावजूद निराशा मिली,पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिले

भोपाल। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूनाभट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह युवक दो साल से सरकारी नौकरी में जाने का प्रयास कर रहा था। जिसमें उसे कामयाबी नहीं मिलने पर वह हताश रहता था।
सरकारी नौकरी के लिए कर रहा था तैयारी
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी पुलिस को जेपी अस्पताल (JP Hospital) से मिली थी। शव की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र शाह (Dharmendra Shah) के रूप में हुई है। वह मूलत: छिंदवाड़ा (Chindwara) जिले का रहने वाला था। फिलहाल चूना भट्टी में वह रहता था। उसे दोस्तों की मदद से फंदे से उतारा गया था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के लिए उसका मोबाइल (Mobile) जब्त किया गया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों के भोपाल आने पर उसका पीएम कराया जाएगा। फिलहाल चूना भट्टी थाना पुलिस ने मर्ग 16/26 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।