Bhopal Fraud News: स्किन डिसीज का इलाज कराने हमीदिया अस्पताल आई वृद्धा बनी शिकार, वारदात में शामिल दो संदिग्धों की तलाश में खंगाले जा रहे सीसीटीवी

भोपाल। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में स्थित स्किन संबंंधित इलाज के लिए आई वृद्धा दो शातिर जालसाजों का निशाना बन गई। उन्होंने नोटों की नकली गड्डी दिखाकर उनके पहने हुए जेवरात उतरवा लिए। भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने जालसाजी का प्रकरण दर्ज करके दो संदेहियों को दबोचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरु कर दिया है।
नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर लिया झांसे में
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार अशरफी बाई वंशकार (Asharfi Bai Vanshkar) पत्नी नाथूलाल वंशकार उम्र 62 साल नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) में रहती हैं। उन्होंने अपनी बीमारी के संबंध में 3 सितंबर को डॉक्टरों से परामर्श लिया। इसके बाद वे दवा लेने नक्कार खाने के पास मेडिकल स्टोर चली गई। वहां एक व्यक्ति मिला जिसकी उम्र लगभग 30 साल थी। उसके साथ एक अन्य भी था जो उम्र से नाबालिग दिख रहा था। वह ऑटो रोकने जा रही थी तभी आरोपी उसके पीछे हो गए। महिला को शक हुआ तो उन्होंने अपना बैग (Bag) छुपाया। इसके बाद उन्होंने बातचीत शुरु की और यकीन दिलाया कि वे बदमाश नहीं हैं। आरोपियों ने दिल जीतने के लिए आभूषणों को बचाने की तकनीक भी बताई। इसके बाद जालसाजों ने अपने पास रखी नोटों की गड्डियां उन्हें दिखाई। नाबालिग को अपना बेटा बताकर दूसरे व्यक्ति ने नकली नोटों की गड्डियों में से तीन नोट निकाल लिए। वह बोलने लगा कि बेटे को भूख लगी है इसलिए उसे नाश्ता कराकर वापस आ रहा है। तब तक वह उसके नोटों के बंडल को संभाल ले। अशरफी बाई वंशकार जालसाजों के झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी कहने लगे कि वह उनके पैसे लेकर भाग गई तो, इसलिए यकीन दिलाने उसके पहने हुए मंगलसूत्र और टॉप्स उतारकर देने के लिए बोला। इसके बाद जालसाज वापस ही नहीं लौटे। काफी देर बाद जब वृद्धा ने कपड़े की पोटली खोली तो उसमें रद्दी कागज रखे हुए थे। घटना के बाद सईद नगर में रहने वाली बेटी के पास वृद्धा पहुंची और फिर वहां से मामला थाने में पहुंचा। केातवाली थाना पुलिस ने प्रकरण 218/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।