Bhopal News: बालक की मौत के बाद हमीदिया अस्पताल में हंगामा

Share

Bhopal News: एक महीने के भीतर चार बार आए संदिग्ध बुखार से हुई मौत,परिजनों को संदेह कि उसे धीमा जहर देकर मारा गया

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में एक बालक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा मचाया। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि उसे धीमा जहर दिया गया। उस शंका को दूर करने पोस्टमार्टम की मांग वे अस्पताल प्रबंधन से कर रहे थे। इधर, अशोका गार्डन में भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बुखार से चार बार बिगड़ी थी तबीयत

श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना पुलिस के अनुसार नकुल पिता मुल्लु सिंह उम्र 16 साल मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के सिरोंज में रहते थे। वह बाणगंगा स्थित ननिहाल में रहते हुए पढ़ाई कर रहा था। नकुल सिंह (Nakul Singh) की एक महीने में चार बार तबीयत बिगड़ी। हर बार उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे आखिरी बार 15 अक्टूबर को भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी 21 अक्टूबर को मौत हो गई। यह बात डॉक्टरों ने परिजनों को बताई तो वे नाराज होकर हंगामा करने लगे। परिवार का आरोप था कि चिकित्सक वास्तविक वजह का पता नहीं लगा सके। इसलिए वह पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने श्यामला हिल्स थाना पुलिस को खबर दी। थाने से एस आई मोहन शर्मा (SI Mohan Sharma) मौके पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग 15/26  कायम कर लिया है।इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में रहने वाली सुधा झा (Sudha Jha) पति सुरेंद्र झा उम्र 50 साल की मौत हो गई। उन्हें 21 अक्टूबर की शाम लगभग छह बजे घबराहट होने के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पति अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मौत का कारण दिल का दौरा है। महिला के दो बच्चे हैं जो बैंगलुरु में नौकरी करते हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर लिया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग 60/26  कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे जांच की दिशा पुलिस की तरफ से तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Jabalpur News: मोहम्मद सरताज के खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस जारी 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!