Bhopal News: दुर्गा उत्सव झांकी के दान पेटी में धमकी भरा पत्र मिला

Share

Bhopal News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय केशव नीडम को बम से उड़ाने चेतावनी, मोबाइल नंबर भी मिला, पुलिस बोली शरारत

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। दुर्गा पंडाल की दान पेटी में धमकी भरा हाथ से लिखा हुआ एक पत्र मिला है। 21 अक्टूबर की रात भंडारे के लिए खोले गए दान पत्र के भीतर से मिले पत्र में एक मोबाइल नंबर भी है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का हैै। पुलिस ने बम निरोधी दस्ते की मदद से पूरे पंडाल की छानबीन कराई। हालांकि पुलिस को ऐसा कोई सामान वहां नहीं मिला। पुलिस की तरफ से इस घटना को शरारत माना जा रहा है।

बम से उड़ाने की धमकी दी

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार गौतम नगर स्थित डीआईजी बंगले के पास कर्मयोनि दुर्गा उत्सव समिति (Karmayoni Durga Utsav Samiti)  है। इस समिति के अध्यक्ष नवीन शर्मा (Naveen Sharma) है, उन्होंने बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे गौतम नगर थाने में संपूर्ण घटना को लेकर बयान भी दर्ज कराया है। पुलिस ने फिलहाल प्रकरण दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की रात समिति की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया था। उसके लिए दुर्गा उत्सव की समिति में रखे दान पेटी को खोला गया। समिति के कार्यकर्ता दान पेटी में मिली राशि को गिनने का काम कर रहे थे। राशि गिनते वक्त एक कागज की पर्ची उसमें मिली। उसमें लिखा था कि ‘मैं आप सबको यह बताना चाहता हूं कि तुम यह शैतान की पूजा करते हो और लोगों को परेशान करते हो बीच रास्ते में उसको रखा हुआ है तुम सबको यह समझ रहा हूं आज के बाद नहीं समझाऊंगा, अगर समझ में नहीं आई तो मैं तुम्हारी सारी मूर्तियों को बम से उड़ा दूंगा, तुमने जो कबाड़खाने में बिल्डिंग बना रखी है उसको भी मैं उड़ा दूंगा। यह लिखने के बाद उसमें एक नंबर लिखा हुआ है। पुलिस ने उस नंबर का पता लगाया तो वह झांकी के ही नजदीक रहने वाले साजेब उर्फ फाजिल (Sajeb@Fazil) का निकला। हालांकि वह अनपढ़ है और उसे लिखना नहीं आता है। कबाड़खाने की बिल्डिंग केशव नीडम (Keshav Needham) है, उसका सीधे नाम नहीं लिया गया। हालांकि पत्र पढ़ने के बाद पुलिस ने पूरे पंडाल को अपने कब्जे में लिया और खोजी श्वान दल समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भंडारे में बने खाने से लेकर तमाम सारे पांडाल के हर कोने में जाकर खंगालने का काम किया गया। हालांकि पुलिस को वहां कोई भी ऐसी सामग्री नहीं मिली जो पत्र में लिखी हुई बातों को साबित कर सके। संपूर्ण घटनाक्रम के बाद समिति ने दुर्गा प्रतिमा को ले जाकर विसर्जन भी कर दिया है। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में बयान तो दर्ज किए हैं लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है। मामले के संबंध में अभी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी बनकर किया फर्जीवाड़ा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!