Bhopal News: बिजली की डोरी में फंसी बाइक की चाबी निकालते वक्त झुलसा था,- एक पखवाड़े तक चला इलाज

भोपाल। करंट से झुलसकर सातवीं कक्षा के एक छात्र की हमीदिया अस्पताल की मौत हो गई। वह एक पखवाड़े से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह बिजली की डोरी में फंसी मोटर साइकिल की चाबी निकालते वक्त हादसे का शिकार हुआ है।
छत से बाइक की चाबी फेंकी पर बिजली की डोरी में अटकी
रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना नाथू बरखेड़ा स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-2 में हुई थी। यहां कंजन सिंह (Kanjan Singh) का परिवार रहता है। वे मूलत: डबरा (Dabra) जिले के रहने वाले हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा कृष्णा (Krishna) सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना 6 अक्टूबर को हुई थी। वह छत से बाइक (Bike) की चाबी नीचे फेंक रहा था। लेकिन, वह बिजली की डोरी में अटक गई। उसे निकालने का प्रयास करते हुए वह तेज करंट की चपेट में आ गया। उसका तभी से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। वह एक पखवाड़े तक बेसुध ही रहा। उसको डॉक्टरों ने 20—21 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग सवा एक बजे मृत घोषित कर दिया। रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग 69/26 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल का परीक्षण किया जाना शेष है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।,