Bhopal News: जहांगीराबाद थाने के सामने जब्त वाहनों में लगी भीषण आग

Share

Bhopal News: दकमल के वाहनों को मौके पर पहुंचने करना पड़ा संघर्ष, एमपी नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में कार भी जली

Bhopal News
जहांगीराबाद थाना, जिला भोपाल—फाईल फोटो

भोपाल। राजधानी के दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई है। पहली आगजनी की घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाने के सामने जब्त वाहनों में हुई थी। इसके अलावा एमपी नगर में होटल के नजदीक मारुति ब्रेजा कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में आगजनी का मामला दर्ज किया है।

थाने के सामने के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जहांगीराबाद (Jahangirabad) में 22 अक्टूबर की दोपहर भीषण आग लग गई। यहां थाने के सामने पुलिस की तरफ से अपराध और लावारिस वाहनों को जब्त करके रखा गया था। आग लगने की सूचना पर नगर निगम (Nagar Nigam) के दमकल को पुलिस थाने से बुलाया गया। फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल, थाने के नजदीक प्रवेश द्वार के आसपास भारी कब्जा था। जिस कारण दमकल वाहन को भीतर प्रवेश करने में वक्त लग गया। पुलिस की तरफ से आगजनी के कारण का पता लगाया जा रहा है। थाने के सामने सीसीटीवी फुटेज को इसके लिए खंगाला जा रहा है। इधर, एमपी नगर (MP Nagar) स्थित जोन-2 के नजदीक होटल सिग्नेटिक ब्ल्यू (Hotel Signetic Blue)  के सामने मारुति ब्रिजा कार (Car) एमपी-04-सीयू-8799 जलकर पूरी तरह से राख में बदल गई। यह घटना 22 अक्टूबर की दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। कार विकास गौर (Vikas Gaur) पिता रामहेत गौर उम्र 43 साल की है। वे कोलार रोड (Kolar Road) स्थित राजहर्ष कॉलोनी (Rajharsh Colony) में रहते हैं। विकास गौर कर सलाहकार है जो एमपी नगर में स्थित कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने कार में आग लगने को लेकर मामले को संदिग्ध माना है। इसलिए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अपने स्तर पर पड़ताल शुरु कर दी है। जांच ेके लिए एफएसएल की मदद भी पुलिस ले रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मकान का ताला चटकाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!