Bhopal News: चार साल से नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज , पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में एक वृद्ध की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड इलाके का है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वृद्ध का इलाज चल रहा था।
चार साल से चल रहा था इलाज
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार दानिश हिल्स (Danish Hills) में स्थित नशा मुक्ति केंद्र (De-addiction Center) हैं। यहां 05 सितंबर की दोपहर लगभग दो बजे राजेंद्र दुबे पिता रामदास दुबे उम्र 63 साल फांसी के फंदे पर लटके मिले। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि उनका लगभग चार साल से इलाज चल रहा था। वे मूलत: कटनी (Katni) के रहने वाले थे। राजेंद्र दुबे (Rajendra Dubey) पहले गर्वन्मेंट टीचर थे। रिाटायर होने से कुछ समय पूर्व ही परिजनों ने केंद्र में उन्हें भर्ती कराया था। वे शराब पीने की बुरी लत से घिरे थे। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 55/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एएसआई मंगलेश उईके (ASI Manglesh Uikey) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वे जांच की दिशा तय करेंगें।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।