Bhopal News: अखबार सेंटर जा रहे एक युवक की हालत नाजुक,तीन वाहनों को टक्कर मारकर उड़ाया,कार में सवार थे युवक-युवती, प्रकरण दर्ज

भोपाल। तेज रफ्तार एसयूवी कार ने भोपाल शहर के कोलार रोड इलाके में 22 अक्टूबर तड़के जमकर तबाही मचाई। कार में युवक-युवती सवार थे जिन्होंने तीन वाहनों (Bhopal News) को टक्कर मारकर बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। घटना में अखबार लेने सेंटर जा रहा एक युवक भी बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खड़ी कार में टकराने के बाद एक्टिवा में घुसी कार
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 22 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे हुई थी। हादसा दानिशकुंज (Danish Kunj) फोरलेन पर एसयूवी वाहन एमपी-04-वायजेड-9179 से हुआ। कार (Car) के चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मारी। वह कार टकराने के बाद नजदीक खड़ी एक्टिवा (Activa) में जा घुसी। एक्टिवा में राजकुमार मालवीय (Rajkumar Malviya) सवार थे। वे अखबार लेने के लिए सेंटर जा रहे थे। उसे उड़ाने के बाद एसयूवी कार ने दूसरी एक्टिवा को टक्कर मारी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन का चालक सीट से नीचे उतरा। वह घायल के पास भी पहुंचा था। कुछ देर वहां रुकने के बाद वह कार में सवार युवती के साथ मौके से फरार हो गया। टक्कर मारने वाली एसयूवी कार महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल राजकुमार मालवीय को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कोलार रोड थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 713/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एसयूवी वाहन को जब्त कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।