Bhopal News: तीन महीने से लाखों रुपए के जेवरात चोरी की लटका प्रकरण दर्ज

भोपाल। कारोबारी के परिवार को बेहोश करने वाले स्प्रे का इस्तेमाल करके मोबाइल और दो वाहन लूट ले गए। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन इलाके में हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। सुबह भारी सिरदर्द और बदन में तनाव के साथ देरी से परिवार उठा तो चोरी का पता चला। वारदात करने वाले दो संदेही कैमरे में दिखाई भी दे रहे हैं। इधर, निशातपुरा पुलिस ने तीन महीने से दो राज्यों के बीच झूल रही लाखों रुपए की चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता लगा रही पुलिस
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय हरिओम राजपूत (Hariom Rajput) घर पर ही रेडीमेड कपड़ों को बेचने का काम करते हैं। चोर 01—02 सितंबर की दरमियानी रात तीन से पांच बजे के बीच घर में घुसे थे। जिनकी संख्या दो हैं। उन्होंने घर में रखा मोबाइल (Mobile) , एक मोपेड (Moped) और एक बाइक (Bike) को चोरी किया। इसके अलावा किसी भी अन्य सामान को उन्होंने हाथ नहीं लगाया। वारदात करने वाले संदेही घटना से पहले रैकी करते हुए भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। हरिओम राजपूत के परिवार को सुबह देरी से उठने पर सिरदर्द की शिकायत हो रही थी। इसलिए परिवार को शक है कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें स्प्रे (Spray) किया गया। पुलिस ने चोरी का प्रकरण 514/26 दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भागने वाले रूट की जानकारी अशोका गार्डन पुलिस जुटा रही है।
शादी समारोह में हुई चोरी
इधर, निशातपुरा (Nishatpura) पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले इस प्रकरण की डायरी छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) राज्य के दुर्ग एसएसपी कार्यालय और भोपाल डीसीपी जोन-4 के बीच एक-दूसरे का मामला बताकर यहां-वहां भेजी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इमरान खान (Imran Khan) पिता इकराम जहीर खान उम्र 41 साल दुर्ग के भिलाई (Bhilai) थाना क्षेत्र में रहते हैं। वे 5 अप्रैल को करोद (Karond) में स्थित विवेकानंद नगर (Vivekanand Nagar) में आए हुए थे। उनके साथ पत्नी अमरीन खान (Amreen Khan) भी थी। दंपति यहां 22 अप्रैल तक रहा। दंपति जब भिलाई पहुंचे तो पत्नी की ट्रॉली बैग (Trolly Bag) में रखे सोने का नेकलेस, सोने का मंगलसूत्र, सोने का झुमका, चार सोने के कंगन और तीन सोने की अंगूठी गायब थी। निशातपुरा थाना पुलिस ने इस मामले में दुर्ग (Durg) से आई केस डायरी के आधार पर प्रकरण 788/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।