Bhopal Cyber Fraud: पीड़ित का दावा न लिंक आई न ओटीपी बताया, बैंक ने थाने जाने दी सलाह

भोपाल। नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स के लिए अभियान चलाया गया था। वहां पहुंचकर एक व्यक्ति ने भुगतान करना चाहा तो पता चला उनका खाता ही खाली है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। वे बैंक पहुंचे तो उन्हें थाने जाकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई।
बिना लिंक और ओटीपी के कट गया पैसा
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार दिनेश राय पिता स्वर्गीय किशोरी लाल राय उम्र 46 साल अनुपम नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके खाते से 58,999 रुपए निकल गए। पैसा कब निकला उन्हें पता नहीं था। दिनेश राय (Dinesh Rai) 29 अगस्त को जब नगर निगम (Nagar Nigam) के दफ्तर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पहुंचे तो वहां उन्हें खाते में कोई रकम नहीं होने की जानकारी मिली। आरोपियों ने उनके डेबिट कार्ड में भी सेंध लगाई थी। वे बैंक पहुंचे तो उन्हें थाने फिर वहां पहुंचे तो सायबर हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। भोपाल सायबर क्राइम (Bhopal Cyber Crime) ने प्राथमिक जांच के बाद अवधपुरी थाने को प्रकरण भेजा। जिसमें 02 सितंबर को एफआईआर 375/26 दर्ज की गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।