Bhopal News: फोन करके हमलावर ने पीडब्ल्यूडी मकान के पास बुलाया

भोपाल। कारोबारी को ब्लैड से घातक प्रहार किया गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद इलाके में हुई थी। पुलिस ने मारपीट और धारदार हथियार से वार करके जख्मी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गाल पर मारा ब्लैड
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी राहुल जैन (Rahul Jain) पिता रतनलाल जैन उम्र 28 साल है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में रहते हैं। उनका सब्जी का ठेला बारादरी के पास लगता है। उनके पास 24 अगस्त की रात लगभग नौ बजे ठेला बंद करते वक्त फोन आया। फोन करने वाला मोहित राठौर (Mohit Rathore) था। उसने पीडब्ल्यूडी मकान के पास बुलाया। वह जब वहां पहुंचा तो उसने धमकाते हुए हमला कर दिया। आरोपी ने बाएं गाल पर ब्लैड (Blade) मारा जिससे बचने वह पीछे हट गए। इसके बाद उन्होंने दाहिना हाथ बचाव के लिए आगे कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने प्रकरण 527/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।