Bhopal News: अबेकस ट्यूशन टीचर ने बेटी को मिले प्रशस्ति पत्र के पीछे सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पति से हो चुका है तलाक, मां के साथ रहती थी, आत्महत्या की वजह अभी भी नहीं चली पता

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। अबेकस ट्यूशन टीचर ने फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड इलाके में हुई। खुदकुशी से पहले टीचर ने बेटी को तीन दिन पहले मिले प्रशस्ति पत्र के पीछे सुसाइड नोट भी लिखा है। हालांकि उस पत्र से मौत की ठोस वजह पता नहीं चल पा रही है।

बेटी टीहू का ख्याल रखने को कहा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार घटना सर्वधर्म नगर बी-सेक्टर में 25 अगस्त को हुई है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मां और भाई से बेटी टीहू का ख्याल रखने की बात कही है। अबेकस ट्यूशन टीचर 38 वर्षीय गरिमा जैन (Garima Jain) है। वह सर्वधर्म नगर (Sarvadharma Nagar) बी-सेक्टर में अपनी मां और 12 वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं। वह आनलाइन अबेकस ट्यूशन (Abacus Tuition) संचालित करती थीं। उनके आनलाइन प्लेटफार्म पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी काम करते थे। इससे पहले वह आफलाइन अबेकस क्लास भी संचालित करती थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गरिमा का करीब तीन वर्ष पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह बेटी और मां के साथ रह रही थीं। जबकि उनके दो भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। वह कुछ समय से डिप्रेशन से भी जूझ रही थीं और उनका इलाज एम्स भोपाल में चल रहा था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। 25 अगस्त की सुबह बेटी स्कूल चली गई थी, जबकि उनकी मां किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर में बेटी स्कूल से घर लौटी तो गरिमा कमरे में पंखे से लगे फंदे पर लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 51/26  कायम कर लिया है।  पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में गरिमा ने अपनी मां और भाई के नाम संदेश लिखा है। उन्होंने बेटी टीहू का ख्याल रखने की बात कहते हुए लिखा कि वह उनकी जैसी नहीं है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ब्यूटीशियन के घर से सोने—चांदी के जेवर ले गए चोर 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!