Bhopal Fraud News: वर्कशॉप के सत्रह साल पुराने कर्मचारी ने हड़पी रकम

Share

Bhopal Fraud News: वृद्ध मालिक ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके बताई थी पीड़ा, ग्राहकों से ली राशि तीन कर्मचारियों ने अपने खाते में जमा करके किया फर्जीवाड़ा

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। झांसा देकर एक वृद्ध कर्मचारी को उसके सत्रह साल पुराने कर्मचारी अपने रिश्तेदारों की मदद से पैसा कमा रहे थे। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के शाहपुरा इलाके का है। इस बात का पता चलने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से मुलाकात करके अपनी पीड़ा बताई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और गबन का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

तीन साल का रिकार्ड देखने पर घोटाले का चला पता

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार वर्कशॉप के वास्तविक मालिक सर्वेश दुबे (Sarvesh Dubey) पिता स्वर्गीय संत कुमार दुबे उम्र 63 साल है। वे बावडिया कला में स्थित रघुनाथ नगर (Raghunath Nagar) में रहते हैं। उनकी वर्कशॉप (Workshop) 25 साल से चल रही है जिसमें सत्रह साल से फरीद बैग मिर्जा (Farid Baig Mirza) काम कर रहा है। वह मूलत: ग्वालियर (Gwalior) जिले का रहने वाला है। सर्वेश दुबे वृद्ध होने के कारण दुकान में चार साल से समय नहीं दे पा रहे थे। इस दौरान फरीद बैग मिर्जा ने मदद के नाम पर अपने भाई वासिद बैग मिर्जा (Wasid Baig Mirza) और मजहर शेख (Majhar Shaikh) को भी रख लिया था। इन दोनों का वेतन पीड़ित दे रहे थे। दुकान में हो रही चोरी और गड़बड़ी की जानकारी सर्वेश दुबे को तब लगी जब उनके नियमित ग्राहक उनसे टकराए। जिसमें पता चला कि आरोपियों ने पैसा लेकर कई तरह की गड़बड़ी वाहन में कर दी थी। उनके नियमित ग्राहकों ने जिन खातों में भुगतान किया वह भी उनका नहीं था। इसलिए शक हुआ और तीन साल का पूरा रिकॉर्ड खंगाला तो तीनों आरोपियों का घोटाला सामने आ गया। तीनों आरोपियों ने घर आकर सुलह का पहले प्रस्ताव दिया। लेकिन, कुछ समय बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर धमकाने लगे। जिसके बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। उन्होंने पुलिस को कई ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध कराई है। अब उन खातों का विवरण लेकर पुलिस मामले की जांच करने जा रही है। शाहपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 490/26 दर्ज कर लिया है। जांच के बाद तीन साल के भीतर में हुए कुल फर्जीवाड़े की रकम सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: लूट के पीड़ित ने बदमाश का पीछा करके उसे दबोचा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!