Bhopal News: दो कार को टक्कर मारने के बाद गुमठी में घुसी बस

Share

Bhopal News: वाहनों को हुआ भारी नुकसान, किसी तरह की जनहानि नहीं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार बस दो कार को टक्कर मारने के बाद गुमठी में घुस गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके में हुई है। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन, दुर्घटना के कारण दो कार और गुमठी को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दो कारों को भी बस ने मारी टक्कर

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना दानिश नगर (Danish Nagar) चौराहे पर हुई थी। पान की गुमठी 28 वर्षीय सुमित चौहान (Sumit Chauhan) की है। वह बागमुगालिया के भेल संगम कॉलोनी (Bhel Sangam Colony) में रहते हैं। उनकी गुमठी के नजदीक उनकी कार (Car)  के अलावा एक अन्य कार भी खड़ी थी। इन दोनों कार को यात्री बस (Bus) एएस-01-क्यूसी-4599 ने टक्कर मारी थी। हादसे में सुमित चौहान को मामूली चोट आई है। जिनका प्राथमिक उपचार भोपाल एम्स अस्पताल में हुआ था। पुलिस ने बताया कि बस बागसेवनिया से मिसरोद की तरफ जा रही थी। उसकी रफ्तार काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। मिसरोद थाना पुलिस ने प्रकरण 602/26  दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide News: हाथ में थे कटने के निशान, पुलिस मान रही सनकी आशिक
Don`t copy text!