Bhopal News: राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसर सड़क हादसे में जख्मी

Share

Bhopal News: कॉलेज से न्यू मार्केट जाते वक्त भदभदा पुल पर सवारी ऑटो पलटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सड़क दुर्घटना में राधारमण आयुर्वेदिक कॉलेज (Radharaman Ayurvedic College) के प्रोफेसर जख्मी हो गए। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के रातीबड़ इलाके की है। वे सामान बदलने न्यू मार्केट ऑटो से जा रहे थे। रातीबड़ थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ऑटो से मार्केट जाते समय हुआ था हादसा

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 23 अगस्त की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। हादसे में प्रोफेसर भास्कर चंद्र मिश्रा (Bhaskar Chandra Mishra) जख्मी है। उन्हें दाहिने के हाथ के कंधे और हाथ में चोट आई है। उन्हें अरेरा कॉलोनी (Arera Colony) स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर महेंद्र रघुवंशी (Dr Mahendra Raghuvanshi) पिता खिलान सिंह रघुवंशी उम्र 41 साल की शिकायत पर प्रकरण 393/26 दर्ज किया है। वे भी उसी कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। जख्मी के होश में नहीं होने के कारण उनके सहकर्मी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एनवीडीए बाबू के घर चोरी की वारदात
Don`t copy text!